स्वामी चिन्मयानंद के बहाने प्रियंका का योगी सरकार पर हमला
manishn | 28 Aug 2019 12:36 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर लॉ कॉलेज की छात्रा के अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। छात्रा तीन दिनों से लापता बताई जा रही है। वहीं, मामले को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हमला बोला है।