19 फरवरी को होने वाला Priyanka Gandhi का Mathura दौरा रद्द | UPNews
ABP Ganga | 18 Feb 2021 03:30 PM (IST)

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का 19 फरवरी को होने वाला मथुरा दौरा रद्द हो गया है. प्रियंका सौंख रोड पालीखेडा में किसान महापंचायत में शामिल होने वाली थीं. कांग्रेस नेता कैप्टन सतीश शर्मा के निधन के चलते उनका ये दौरा रद्द हुआ है. अब 23 फरवरी को प्रियंका मथुरा जाएंगी. इसकी जानकारी प्रदेश सचिव और मथुरा प्रभारी अमित सिंह ने दी है.