भूटाने दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जानिए- क्या कहा
manishn | 17 Aug 2019 06:47 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। भारतीयों के बीच उन्होंने कहा, '130 करोड़ भारतीयों के दिलों में भूटान एक विशेष स्थान रखता है। मेरे पिछले कार्यकाल के दौरान, प्रधानमंत्री के रूप में मेरी पहली यात्रा के लिए भूटान का चुनाव स्वाभाविक था। इस बार भी अपने दूसरे कार्यकाल के शुरू में ही भूटान आकर मैं बहुत खुश हूं।'