कोरोना काल में कैसे मिलेगा पर्यटकों को हरिद्वार कुंभ में प्रवेश?
ABP Ganga | 30 Sep 2020 11:09 AM (IST)

हरिद्वार में होने जा रहा महाकुंभ में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। मगर कोरोना की वजह से इस बार कुंभ का आयोजन बड़े पैमाने पर कराना मुमकिन नहीं लग रहा है। इस बार के मेले में सिर्फ कुछ ही श्रद्धालुओं को एंट्री मिल सकेगी। पहले की तरह इस बार हर कोई न तो मेला क्षेत्र में एंट्री कर सकेगा और न ही अपनी पसंद की जगह जा सकेगा। पूरी मेला अवधि में हर रोज़ सिर्फ एक लाख तीस हज़ार श्रद्धालुओं को ही आने की इजाज़त होगी। कोरोना की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या सीमित होने के चलते मेले के आयोजन से जुड़े अफसरों ने इस बार कुंभ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्री रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की है। यह रजिस्ट्रेशन कुंभ के आयोजन से जुड़े पोर्टल पर होंगे।