विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
ABP News Bureau | 11 Mar 2020 04:45 PM (IST)

उत्तराखंड में प्रशासन चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गया है। केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख का ऐलान हो चुका है। लिहाजा प्रशासन की तरफ से यात्रा की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का काम चल रहा है।केदारनाथ धाम के कपाट 29 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर खोले जाएंगे। तो वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट
30 अप्रैल को सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। दोनों ही धाम में अभी भी बर्फ जमी हुई है। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है। मगर खराब मौसम की वजह से काम रोकना पड़ा था। तो वहीं बदरीनाथ धाम में भी अभी भी कई फीट बर्फ जमी हुई है। जिसे साफ करने का काम जारी है।