Prayagraj व्यापारी की किडनैपिंग LIVE
ABP Ganga | 04 Sep 2020 07:36 AM (IST)

प्रयागराज में एक व्यापारी को बीच बाज़ार अगवा किये जाने के मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ़ नज़र आ रहा है कि दबंग किस्म के करीब दर्जन भर लोग व्यापारी को जबरन उसकी कार से खींचते हैं। उसे लात घूंसों से पीटते हैं और अपनी कार में जबरन उसे लाद ले जाते हैं। सीसीटीवी में कैद ये पूरी वारदात रोंगटे खड़े कर देने वाली है और यह क़ानून व्यवस्था पर सवालिया निशान भी है। हालांकि 28 अगस्त की रात को हुई इस वारदात में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नाकेबंदी की.. तो अपहरण करने वाले लोग डर गए और वो व्यापारी को थाने के गेट पर छोड़कर चले गए थे।