प्रयागराज में बाढ़ की आफत, निचले इलाकों में बाढ़ से मुसीबत | ABP Ganga
ABP News Bureau | 18 Sep 2019 06:54 PM (IST)

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में आई बाढ़ ने ज़बरदस्त तबाही मचा रखी है। यहां बाढ़ की वजह से पांच लाख से ज़्यादा की आबादी प्रभावित है। हज़ारों की संख्या में लोग घर बार छोड़कर सुरक्षित जगहों पर शरण लेने को मजबूर हैं। शहर से लेकर गांव तक तमाम इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं।