20 दिनों से हर्षिल घाटी में बिजली गुल
ABP News Bureau | 22 Jan 2020 02:15 PM (IST)

उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी इलाके में पिछले 20 दिनों से बत्ती गुल है। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों के सामने परेशान है। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग का बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करनी चाहिए। हर्षिल गांव में कछोरा जल विद्युत परियोजना से बिजली मिल रही है। मगर बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे लोग परेशान हैं। इसके अलावा गंगोत्री नेशनल हाइवे गंगनानी और भटवाड़ी के बीच मलबा गिरने से बाधित है।