24 सरकारी विभागों पर बिजली की उधारी
ABP Ganga | 20 Nov 2020 09:36 AM (IST)

पिथौरागढ़ में 24 सरकारी विभागों पर बिजली विभाग का बिजली बिल का बकाया है। जल संस्थान पर 12 करोड़ रुपये का बिल बकाया है।जबकि सरकारी अस्पताल पर 16 लाख रुपये बिल बकाया है। साथ ही बीएसएनएल पर 28 लाख रुपये का बिल है। इन सभी विभागों को नोटिस दिया जा चुका है। अगर भुगतान नहीं होता तो इनका बिजली कनेक्शन कट सकता है।