Poorab Paschim: बरेली जिला पंचायत दफ्तर में चली गोली का VIDEO आया सामने |ABPGanga
ABP Ganga | 11 Aug 2020 06:06 PM (IST)

पूरब पश्चिम में देखिए यूपी-उत्तराखंड की प्रमुख खबरें विस्तार से. बरेली में जिला पंचायत में गोली चलने का वीडियो वायरल हो रहा है. इस हादसे में एक महिला क्लर्क घायल हो गई है. जौनपुर में जमीन विवाद में दंबंगों का कहर देखने को मिला है. आगरा में नाबालिग की सरेआम पिटाई. प्रयागराज में लाखों रुपये लेकर चार फरार हो गए. चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. झांसी में राह चलते लुटेरों ने मुसाफिर का मोबाइल लूट लिया. बुलंदशहर में होनहार सुदीक्षा की मौत से हाहाकार मचा हुआ है. यूपी के 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हो रखे हैं. मैदान से लेकर पहाड़ तक मानसून की बारिश ने दहशत मचा रखी है.