ठंड के साथ बढ़ रही है प्रदूषण वाली धुंध, लोगों की सेहत पर पड़ रहा असर। Air Pollution
ABP Ganga | 11 Nov 2020 02:40 PM (IST)

बात करते हैं दिल्ली-एनसीआर और यूपी में हर रोज बढ़ रहे पॉल्यूशन की.. जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है.. ऐसा लग रहा है जैसे धुंध का साया भी बढ़ता ही जा रहा है.. सुबह हो या शाम.. ज्यादातर वक्त ऐसा लगता है जैसे धुंध छाई हुई है.. असल में ये धुंध पॉल्यूशन है.. जो पराली जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ने से फैलता है.. और आसपास के जिलों और राज्यों में जहरीली हवा फैलने से इसका सीधा असर दिल्ली और यूपी पर पड़ रहा है.. जिससे नवंबर के शुरू में ही लोगों का जीना मुहाल होने लगा है..