हाथरस कांड पर सियासत जारी है,आखिर कब होगी डीएम पर कार्रवाई
ABP Ganga | 05 Oct 2020 09:18 AM (IST)

हाथरस कांड में डीएम प्रवीण कुमार पर कार्रवाई न होने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं...वहीं आरएलडी नेता जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज को लेकर प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव ने निंदा की है...यूपी के डीजीपी और अपर मुख्य गृह सचिव अवनीश अवस्थी ने हाथरस आकर ये बयान दिया कि पीड़िता के शव का आधी रात जलाने का निर्णय लखनऊ से नहीं लिया गया था बल्कि ये फैसला हाथरस के स्थानीय प्रशासन ने लिया था....बहरहाल एबीपी न्यूज ये सवाल उठा रहा है कि जांच की कार्रवाई में जांच में बाधा डाल सकते वाले आरोपों से घिरे डीएम पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है...