Vikas Dubey Encounter Case: विकास दुबे के एनकाउंटर पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज
ABP Ganga | 10 Jul 2020 01:06 PM (IST)

विकास दुबे के एनकाउंटर मामले पर अब राजनीति गर्म हो गई है. पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है. समाजवादी पार्टी से लेकर कांग्रेस, बीएसपी तमाम विपक्षी दलों ने विकास दुबे के एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको संरक्षण देने वाले लोगों का क्या? बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है.