पुलिसवालों की मस्ती का वीडियो
ABP News Bureau | 06 Feb 2020 06:31 PM (IST)

बरेली पुलिस का एक शर्मसार कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.. यहां कई पुलिसवाले नाचते हुए कैमरे में कैद हुए हैं.. मामला एक दारोगा के ट्रांसफर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.. इसी खुशी में ये शराब पार्टी रखी गई थी.. पार्टी के दौरान पुलिसवाले वर्दी की मर्यादा भूल गए.. और थाने में बने सरकारी आवास पर जमकर डांस किया.. इस मामले पर एसपी सिटी का कहना है कि वीडियो की पड़ताल की जा रही है.. और जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी..