पुलिसवालों का फूल बरसाकर सम्मान
nancyb | 08 Apr 2020 09:04 AM (IST)

कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई में एक तरफ देशभर के डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के लिए अस्पतालों में डटे हुए हैं... तो दूसरी तरफ पुलिसवाले भी पिछले 16 दिन से लगातार सड़कों पर उतरकर लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए दिन रात लगे हुए हैं... कौशांबी में ड्यूटी पर तैनात ऐसे ही पुलिस वालों का स्वागत लोगों ने फूल बरसा कर किया... जिले के मंझनपुर कोतवाली के टेवा पुलिस चौकी पर पुलिस लगातार ड्यूटी पर तैनात रहकर लोगों को घरों में रहने की अपील कर रहे हैं... पुलिसवालों की इसी मुस्तैदी की वजह से आज इलाके के लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत और सम्मान किया..