दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला
ABP News Bureau | 19 Feb 2020 01:23 PM (IST)

आगरा में दबिश देने गई पुलिस पर बदमाशों ने हमला बोल दिया.. जिसमें दारोगा सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.. मामला आगरा के थाना एत्माद्दौला इलाके के नरायच का है.. जहां छेड़छाड़ के मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी.. लेकिन आरोपी और उसके परिवार वालों ने उल्टा पुलिस पर ही हमला बोल दिया.. जिसमें दारोगा नफीस के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं.. फिलहाल इस मामले में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है..