बरेली में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, पांच लोग गिरफ्तार
ABP Ganga | 28 Sep 2020 12:41 PM (IST)

बरेली में ग्रीन चिली और ब्लूबेरी नामक हुक्काबारों पर छापा पड़ा है. पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में हुक्का बरामद किया है. पुलिस ने हुक्का बार से 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया है. बतादें कि अवैध हुक्का बार प्रेमनगर थाना क्षेत्र के डीडीपुरम इलाके में चल रहा था.