देहरादून में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़। Dehradun News
manishn | 30 Oct 2019 02:21 PM (IST)

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को अपनी गिरफ्त में लिया है। ये मुठभेड़ कैंट इलाके के किमाड़ी गांव में हुई है। बतादें कि बदमाशों का पता लगने पर लोगों ने उन्हें घेर लिया था। घिरने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। दरअसल, बदमाश देर रात दुकान में चोरी कर रहे थे। इसी दौरान एक स्थानीय ने उन्हें चोरी करते देख लिया।