देखें, ATM की LIVE चोरी CCTV में कैद
manishn | 06 Aug 2019 11:04 AM (IST)

पीलीभीत में शातिर एटीएम चोर को पुलिस ने धर दबोचा है। एटीएम से चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। चोर जब एटीएम से पैसे चोरी कर रहा था तभी पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। ये घटना सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक्सिस बैंक एटीएम की है। एक्सिस बैंक मुम्बई की सर्विलांस टीम ने देर रात पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और चोर को गिरफ्तार कर लिया।