जहरीली शराब का कहर, 5 की मौत, तीन लोग गंभीर
ABP Ganga | 21 Nov 2020 10:21 AM (IST)

संगम नगरी प्रयागराज में ज़हरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है... शराब पीने वाले कई लोग गंभीर रूप से बीमार भी हैं... तीन लोगों को इलाज के लिए स्वरुपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है... प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं... ज़हरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत के बाद से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। गांव के जिन लोगों की मौत हुई है या वो बीमार हुए हैं, उन सभी ने ठेके की दुकान से शराब खरीदी थी... पुलिस ने शक के आधार पर ठेका संचालक को गिरफ्तार कर लिया है... 5 मौत की खबर सामने आने के बाद डीएम समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे... अफसरों को इस दौरान स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ा...।