Ram Mandir: चतुर्मास से पहले अयोध्या आ सकते हैं पीएम नरेंद्र मोदी- सूत्र | ABP Ganga
ABP News Bureau | 11 Jun 2020 01:00 PM (IST)

राम मंदिर शिलान्यास पर सूत्रों के हवाले से बड़ी ख़बर आ रही है। पीएम नरेंद्र मोदी चतुर्मास से पहले अयोध्या आ सकते हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह को भी शिलान्यास का निमंत्रण मिला है। संत धर्माचार्यों व ज्योतिषियों के मुताबिक दो जुलाई को आनंद योग में राम मंदिर का भूमि पूजन सर्वसिद्धिदायक होगा।
बता दें कि रामलला के भव्य मंदिर निर्माण का भूमि पूजन प्रधानमंत्री से कराने के लिए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र समेत मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्र दिल्ली में जमे हैं।