मोदी की 'कश्मीर क्रांति'
ABP News Bureau | 06 Aug 2019 04:54 PM (IST)

अनुच्छेद 370 पर माहौल गर्म है...कश्मीर से लेकर संसद तक तकरार चल रही है... राज्यसभा के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल पेश किया... इसके बाद ही लोकसभा में हंगामा हो गया...गृहमंत्री अमित शाह ने भी पुरजोर तरीके से अपनी बात कही...उन्होंने साफ कर दिया कि कश्मीर पर कानून बनाने से कोई नहीं रोक सकता...इसके लिए अपनी जान भी दे दूंगा...अगर बात कश्मीर की कर रहा हूं तो उसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भी शामिल है... वो भी भारत का हिस्सा है...तो वहीं कांग्रेस ने कई सवाल भी उठाए... कि कश्मीर मामला 1948 से यूएन में लंबित है, तो जिस तरह कानून बना...उससे क्या इसे अंदरूनी मामला कहा जाए...और पूछा कि कश्मीर के अपने संविधान का क्या होगा...बिना जम्मू-कश्मीर विधानसभा का ये फैसला क्यों लिया गया...।