Lockdown Extention: सांस लेने के सात वचन, तुम भूल न जाना | ABP Ganga
ABP News Bureau | 14 Apr 2020 10:34 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह दस बजे देश को कोरोना काल में चौथी बार संबोधित किया। इस बार पीएम मोदी ने पहले से ज्यादा समझाने की बात की और देश की चिंताओं को समेटते दिखाई दिए। चाहे वो गरीबों की मदद का मसला हो या कोरोना के बढ़ते आंकड़ों की बात। मोदी के भाषण में रोजमर्रा की जिंदगी में कमाने खाने वालों का जिक्र भी आया। हालांकि उन्होंने ये सारी बातें सात वचन के तहत कहीं और भरोसा जताया कि देश इसको फॉलो करेगा। इसी के साथ उन्होंने 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का एलान कर दिया।