PM Modi ने Tweet कर कहा- इन्हें मिलेगी वैक्सीनेशन में प्राथमिकता | Covid Vaccination | ABP Ganga
ABP Ganga | 09 Jan 2021 11:30 PM (IST)

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि 16 जनवरी को भारत कोरोना वायरस से लड़ने में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है. इस दिन से भारत में देशव्यापी वैक्सीनेशन अभियान शुरू होगा. हमारे बहादुर डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाई कर्मचारियों समेत फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीनेशन में प्राथमिकता दी जाएगी.