PM Modi Mann Ki Baat: 'सैनिकों के नाम जलाएं एक दीया, सामाजिक दूरी का भी रखें ख्याल'| ABPGanga
ABP Ganga | 25 Oct 2020 12:39 PM (IST)

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों के दशहरे की बधाई दी. साथ ही, उन्होंने एक दीया सैनिकों के नाम जलाने की अपील भी की. विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का ये महापर्व हर किसी के जीवन में नई प्रेरणा लेकर आए. पीएम मोदी ने एक बार फिर कहा कि त्योहारों पर सामाजिक दूरी का भी पालन करें.