चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
Corona Vaccination को लेकर PM Modi ने हर कंफ्यूजन को किया दूर, सुनें पूरा भाषण | ABP Ganga
ABP Ganga | 11 Jan 2021 06:45 PM (IST)

देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक निर्णायक चरण में प्रवेश कर रहा है. ये चरण कोरोना वैक्सीनेशन का है. हम 16 जनवरी से दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी कोशिश सबसे पहले उन लोगों तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाने की है, जो देशवासियों की स्वास्थ्य सेवाओं में लगे हुए हैं. इसके साथ-साथ जो दूसरे फ्रंट लाइन वर्कर्स हैं, उन्हें भी पहले चरणों में टीका लगाया जाएगा. पीएम ने कहा कि यह तय किया गया है कि पहले चरण में इन 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने में जो खर्च होगा उसे राज्य सरकारों को नहीं देना, उसे भारत सरकार वहन करेगी. पीएम ने बताया कि चार और कोरोना वैक्सीन पर काम चल रहा है.