Bengal Rally: कूचबेहार में गरजे PM Modi, 'दीदी-दीदी' कह कर Mamata Banerjee पर साधा निशाना
ABP Ganga | 06 Apr 2021 03:36 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूचबेहार में रैली में लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी की जीत का का दावा किया साथ ही ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि अगर मैंने कहा होता सारे हिंदू एक हो जाएं, तो अब तक मेरे पास चुनाव आयोग का नोटिस आ जाता पर दीदी के बयान पर कुछ नहीं हुआ।