PM Modi ने बताया, कौन लोग कहलाते हैं नास्तिक | Youth Parliament Festival | ABP Ganga
ABP Ganga | 12 Jan 2021 10:12 PM (IST)

स्वामी विवेकानंद जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय युवा संसद समारोह को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि ये स्वामी विवेकानंद जी ही थे, जिन्होंने उस दौर में कहा था कि निडर, बेबाक, साफ दिल वाले, साहसी और आकांक्षी युवा ही वो नींव है जिस पर राष्ट्र के भविष्य का निर्माण होता है. वो युवाओं पर, युवा शक्ति पर इतना विश्वास करते थे. पीएम ने कहा कि अभी भी ऐसे लोग हैं, जिनका विचार, जिनका आचार, जिनका लक्ष्य, सबकुछ अपने परिवार की राजनीति और राजनीति में अपने परिवार को बचाने का है. ये राजनीतिक वंशवाद लोकतंत्र में तानाशाही के साथ ही अक्षमता को भी बढ़ावा देता है.