Mann Ki Baat: कारगिल विजय दिवस के बहाने PM Modi का पाकिस्तान पर हमला
ABP Ganga | 26 Jul 2020 12:49 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम ने बगैर नाम लिए पाकिस्तान को भी निशाने पर लिया. उन्होंने कहा कि दुष्ट का स्वभाव होता है, बिना वजह दुश्मनी करना. इसके अलावा पीएम मोदी ने बोर्ड की परीक्षाओं में अव्वल आने वाले परीक्षार्थियों से बात की. साथ ही कोरोना को लेकर कहा कि कोरोना अब भी पहले की तरह घातक है.