भू-कटाव को रोकने के लिए बनी योजना, सरकार को भेजा प्रस्ताव। Uttarakhand News
ABP Ganga | 15 Nov 2020 02:48 PM (IST)

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ज्यादा बारिश , बज्रपात के कारण बुग्यालों में हो रहे भू-कटाव और भूस्खलन को रोकने के लिए रुद्रप्रयाग वन प्रभाग ने एक बड़ी कार्य योजना बनाई है....इसके लिए पहल चरण में चालीस लाख की धनराशि का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है....जिसमें जूट टेक्सटाइल से भूकटाव को रोका जाएगा, जबकि वैजिटेबल चेकडैम बनाए जाएंगें...इसके साथ ही बुग्यालों में घास की सुरक्षा को लेकर तारबाड़ भी की जाएगी...