सरकार के दिए आश्वासन नहीं हुए पूरे तो टूट गया लोगों का सब्र, ऐसा जाहिर किया गुस्सा | Purab Pashchim
ABP Ganga | 29 Nov 2020 08:36 PM (IST)

पिथौरागढ़ में पिछले साल जून में आई आपदा से बांसबगड़ में प्रभावितों के लिए सुरक्षा के कोई भी कार्य अभी तक नहीं किए जाने से ग्रामीणों ने बांसबगड़ मे चक्का जाम कर पुल मे धरना दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि आपदा के दौरान सरकार के साथ प्रशासन ने ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए किए जाने वाले कार्यों का आश्रवासन तो दिया पर अभी तक कोई भी कार्य नहीं किया गया है. ग्रामीणों ने कहा अगर दस दिन के अंदर जो सुरक्षा के कार्य यंहां पर नहीं होते है तो हम राष्ट्रीय राजमार्ग को चक्का जाम करेंगे.