पिथौरागढ़ : किशोर ने हरीश को बताया मजबूत प्रत्याशी
nancyb | 29 Oct 2019 05:36 PM (IST)

पिथौरागढ़ सीट पर उपचुनाव में हाथ आजमाने को कांग्रेस के भीतर दावेदारों में होड़ के बीच दिग्गज नेताओं की बयानबाजी ने टिकट की जंग को रोचक बना दिया है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने इस उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को मजबूत प्रत्याशी बताते हुए उन्हें टिकट देने की पैरवी कर डाली।