पिथौरागढ़ : पहाड़ पर कुदरत की विनाशलीला
ABP Ganga | 29 Jul 2020 09:07 AM (IST)

पिथौरागढ़ में एक बार फिर से कुदरत का कहर बरपा है। बादल फटने से कई मकानों को नुकसान हुआ तो कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों के घरों के अंदर बारिश का पानी और मलबा घुस गया है, जिससे घरों में रखा सामान भी तबाह हो गया।