50 साल से कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे को SDM ने मिनटों में हटाया
manishn | 20 Jul 2019 10:06 PM (IST)
पीलीभीत में एसडीएम ने 50 साल से कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे को मिनटों में खाली करा दिया। कब्रिस्तान के ऊपर मकान, डेरी और दुकानें बना ली गई थी। मजार की देख रेख करने वाले लगातार भूमाफियों से लड़ाई लड़ रहे थे लेकिन किसी सरकार में इनकी नहीं सुनी गई। शिकायतों के बाद अधिकारी सक्रिय हुए और कब्जे को खाली कराया।