पीजी डॉक्टरों की हड़ताल, चरमरा सकती है स्वास्थ्य सेवाएं
ABP Ganga | 01 Dec 2020 09:07 AM (IST)

हल्द्वानी में राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत पीजी डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। 1 दिसंबर से अस्पताल में जहां ओपीडी खोले जाने का निर्णय लिया गया था तो उससे ठीक पहले पीजी डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। पीजी डॉक्टर पूरा वेतन देने की मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनके साथ धोखा किया जा रहा है। हर बार उन्हें आश्वासन दिया जाता है लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा को अब तक अमल में नहीं लाया गया है।