पौड़ी- NSA अजित डोभाल का दौरा, आज अपने पैतृक गांव जाएंगे डोभाल | ABP GANGA
ABP Ganga | 24 Oct 2020 09:05 AM (IST)

NSA अजीत डोभाल उत्तराखंड के दौरे पर हैं। पौड़ी पहुंचने पर अजीत डोभाल ने सिद्धपीठ ज्वाल्पा देवी के दर्शन किये। मन्दिर में पहुंचकर अजीत डोभाल ने करीब एक घण्टे तक पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना में अजीत डोभाल की पत्नी भी मौजूद थीं। एनएसए अजीत डोभाल का ये निजी दौरा है। कल वे अपने पैतृक गांव घीड़ी जाएंगे। जहां वे गांव की कुलदेवी के दर्शन करने और पूजा अर्चना में हिस्सा लेंगे।