पाक की ना'पाक' साजिश
nancyb | 26 Nov 2019 10:31 AM (IST)

पाकिस्तान से इंडिया में चल रहे लॉटरी फ्रॉड के गोरखधंधे का खुलासा हो गया है.... कि किस तरह पाकिस्तान इंडिया में फ्रॉड के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा है... यूपी एटीएस ने 10 पाकिस्तानी हेंडलरों से लॉटरी प्लॉट करने वाले दो लोगों को गाजियाबाद से पकड़ा है... जिनका नाम जय प्रकाश और धीरुद्दीन बताया जा रहा है... यूपी एटीएस की मानें तो लॉटरी फ्रॉड का ये नेटवर्क कई राज्यों में फैल चुका है... और इसका पूरा खेल पाकिस्तान के जरिए रचा जाता था... इन आरोपियों के पास से 32 एटीएम कार्ड, 5 बैंक अकाउंट और कई चेक बुक बरामद हुईं... जिनकी एटीएस पूछताछ कर रही है.. खुलासा हुआ है कि अबतक 20 लाख रुपये पाकिस्तानी हैंडलर को भेजे गए... और पकड़ा गया जय प्रकाश पाकिस्तान के 12 हैंडलरों के संपर्क में था... ।