कुंभ के काम में देरी से नाराजगी
ABP News Bureau | 10 Feb 2020 04:31 PM (IST)

हरिद्वार 2021 महाकुंभ के कामों में देरी को लेकर संतों ने नाराजगी जताई है। अखाड़ा परिषद ने इसे लेकर बैठक की। बैठक में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महामंत्री हरि गिरि सहित तमाम तेरह अखाड़ों के प्रतिनिधि और कुंभ मेले के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में कुंभ कार्य में हो रही देरी को लेकर अखाड़ा परिषद ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जल्दी सभी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा।