✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

नैनीताल में आग के तांडव से हाहाकार

nancyb  |  29 Nov 2019 12:15 PM (IST)
ABP News
उत्तराखण्ड के नैनीताल में देररात एक सुंदर हैरिटेज भवन धूं धूं कर जल गया । दमकल विभाग के पहुंचने तक ब्रिटिशकालीन भवन बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया था । नैनीताल के शेरवानी होटल क्षेत्र में बने सुंदर बंगले में भीषण आग लग गई। बंगला 101 वर्षीय रिटायर्ड स्क्वाड्रन लीडर दलीप सिंह मजीठिया का है और उनका परिवार अग्निकांड के समय घर में ही मौजूद था । देररात बंगले में आग देख सभी लोग घर के बाहर निकल गए और बमुष्किल अपनी जान बचाई । आग लगने के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है । घटना की सूचना के बाद पुलिस और दमकल की टीम आग भुझाने में जुट गई । आग की तीव्रता देखकर हल्द्वानी से भी दमकल वाहन बुलाया गया । स्थानीय लोगों ने भी इस महत्वपूर्ण हैरिटेज भवन को आग से बचाने के लिए मदद की लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई फायदा नहीं हुआ । ब्रिटिश काल के बने इस दोमंजिले ऐतिहासिक भवन के निचले मंजिल को आग ने पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया । भवन के आसपास खुला मैदान होने के कारण आग के फैलने की गुंजाइश शीर्ण हो गई ।
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • नैनीताल में आग के तांडव से हाहाकार

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.