पति की दूसरी शादी का किया विरोध
ABP News Bureau | 30 Jan 2020 03:18 PM (IST)

कन्नौज में भाजपा नेता और नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री का अपनी पत्नी से दूसरी शादी को लेकर विवाद चल रहा है.. इसको लेकर शैलेंद्र अग्निहोत्री की पत्नी ने जब विरोध किया और न्याय मांगने पुलिस के पास पहुंचीं.. तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें न्याय देने के बजाय उल्टा हिरासत में ले लिया.. जिसके बाद पीड़ित ने शादी समारोह में जमकर हंगामा काटा.. असल में चेयरमैन का उनकी पत्नी से विवाद का मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है.. बावजूद इसके चेयरमैन दूसरी शादी कर रहा था.. जिसे रुकवाने के लिए उनकी पत्नी ने हंगामा किया..