प्रमोशन में आरक्षण का विरोध
ABP News Bureau | 02 Mar 2020 11:49 AM (IST)

देहरादून में प्रोमशन में आरक्षण को लेकर जनरल और ओबीसी कर्मचारी संगठन ने आज हड़ताल का ऐलान किया है... प्रमोशन में आरक्षण का जनरल और ओबीसी कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैं...कर्मचारियों के सरकार के साथ बातचीत के तमाम प्रयास विफ़ल हो गए हैं... आज से जनरल/ओबीसी श्रेणी के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का एलान किया है... कर्मचारी संगठन 5 मार्च से आवश्यक सेवाएं भी ठप करेंगे... पांच जिलों के कर्मचारी विधानसभा सत्र में विधायकों का घेराव करेंगे...ऐसे में सरकार हड़ताल पर जाने पर नो वर्क-नो पे लागू कर सकती है....