पिछड़ी जातियों पर योगी सरकार का फैसला, राजभर का योगी आदित्यनाथ पर निशाना
manishn | 29 Jun 2019 05:50 PM (IST)

योगी सरकार द्वारा 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जातियों की सूची में शामिल करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने हमला बोला है। राजभर ने कहा कि प्रदेश में ऐसी भी जातियां हैं जिनका कोई समूह नहीं है। ये जातियां न ही सवर्ण और ना ही एससी एसटी के दायरे में आती हैं। इन जातियों के लोगों को सरकार और संवैधानिक व्यवस्था से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।