महिला दिवस के मौके पर यूपी में एक और खास चीज होने वाली है | Special Vaccination
ABP Ganga | 08 Mar 2021 11:15 AM (IST)

आज महिला दिवस के मौके पर यूपी में एक और खास चीज होने वाली है. आज यूपी में स्पेशल वैक्सीनेशन ड्राइव चलेगी. जिसके तहत सभी जिलों में तीन केंद्रों पर सिर्फ महिलाओं को टीका लगाया जाएगा. टीकाकरण टीम में भी सिर्फ महिलाएं होंगी. सुबह 9 से शाम 5 बजे तक ये अभियान चलेगा. सुबह 9 से 11 बजे तक प्री पंजीयन कराने वालों को टीका लगाया जाएगा. पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर होगा टीकाकरण. साथ ही, आज यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी टीका लगवाएंगी.