प्याज के भाव हाई हैं ! Onions Rate Hike | ABP Ganga
ABP News Bureau | 06 Nov 2019 09:39 PM (IST)

प्याज रुला रहा है, वो सता रहा है और हर किसी को डरा रहा है। प्याज के भाव इतने बढ़ चुके हैं कि खाने की थाली का बजट बिगड़ चुका है क्योंकि बिना प्याज के तड़का नहीं लगेगा और अगर तड़का नहीं तो जायके का टेस्ट फीका रहना लाजमी है। प्याज के दामों में इतना इजाफा हो चुका है कि अगर खरीदेंगे तो मानो जेब कट जाएगी क्योंकि प्याज के रेट आसमान छूने को बेताब हैं। भाव इतने बढ़ चुके हैं सबकी थाला का बजट बिगाड़ दिया है। मार्केट में प्याज के दुकानदार भी परेशान हैं और खरीदार भी बेदम हो चुके हैं क्योंकि दाम इतने बढ़ गए हैं कि खरीदार प्याज को देखते ही उल्टे कदम लौट रहे हैं यानि कि प्याज काटना तो छोड़ो खरीदना ही रुला रहा है। कुल मिलाकर प्याज डायन बनकर सिर्फ रुला रही है।