प्याज-टमाटर का 'जोश' HIGH है, महंगाई डायन' रुलाए जात है...
nancyb | 07 Nov 2019 03:18 PM (IST)

इन दिनों आम लोगों की टेंशन बढ़ गई है. बजट बिगड़ गया है और थाली से सब्जी गायब होने लगी है और हर किसी के जेहन में यही सवाल है कि महंगाई कब तक रुलाएगी, क्योंकि अबतक प्याज रुला रही थी. प्याज ने आम इंसान की जेब पर डाका डाल दिया है, तो लोगों ने भी प्याज के भाव को देखते हुए उससे किनारा कर लिया है, लेकिन अब टमाटर भी अपना रंग दिखाने लगा है. लाल टमाटर अब मार्केट में ज्यादा लाल हो गया है. टमाटर के लाल होने से लोगों का हाल ऐसा है कि वो टमाटर से भी दूरी बनाने लगे हैं, जो प्याज टमाटर 20 से 25 रुपये किलो तक बिकते थे. उनके दामों में कई गुना बढ़ोत्तरी हुई है. प्याज शतक मारने को बेताब है, तो टमाटर भी हाफ सेंचुरी मार चुका है और नतीजा ये है कि जनता क्लीन बोल्ड होती नजर आ रही है।