UP MLC Election में नया ट्वि्स्ट, निर्दलीय उम्मीदवार ने भरा पर्चा | ABP Ganga
ABP Ganga | 18 Jan 2021 02:19 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में होने वाले एमएलसी चुनाव में एक नया ट्विस्ट आ गया है. चुनावों में एक निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है. ऐसे में अब 12 सीटों पर 13 उम्मीदवार हो गए हैं. कानपुर के रहने वाले महेश शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया है.