OM Birla निर्विरोध बने लोकसभा स्पीकर, पीएम मोदी ने किया स्वागत | ABP Ganga
ABP News Bureau | 19 Jun 2019 12:07 PM (IST)

राजस्थान के कोटा से बीजेपी के सांसद ओम बिरला को आज आधिकारिक तौर पर लोकसभा स्पीकर चुन लिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एनडीए से ओम बिरला ही अकेले उम्मीदवार थे, लिहाजा उनका अध्यक्ष बनना तय था। बिरला के लोकसभा स्पीकर चुने जाने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि ओम बिरला का स्पीकर बनना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत होती है, वहां बिरला तुरंत पहुंचते हैं।