✕
  • होम
  • लखनऊ
  • अयोध्या
  • देहरादून
  • वाराणसी
  • कानपुर
  • आगरा
  • मेरठ
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • गाजियाबाद
  • संपर्क करें

दिल्ली में आज से ODD-EVEN लागू, इन नियमों का करना होगा पालन

nancyb  |  04 Nov 2019 12:43 PM (IST)
ABP News
दिल्ली में खतरनाक स्तर पर पहुंच चुके प्रदूषण के बीच सोमवार से केजरीवाल सरकार ने एक बार फिर से ऑड ईवन नियम लागू कर दिया है. सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लोगों को इस नियम का पालन करना पड़ेगा.  हालांकि रविवार को इस नियम से दिल्लीवालों को छूट दी गई है. आज सिर्फ ईवन नंबर की गाड़ियां ही सड़कों पर दौड़ सकेंगी, जैसे 0,2,4,6,8।  इस नियम का उल्लंघन करने वालों को 4 हजार रुपये जुर्माना लगाया जा सकता है. हालांकि हर बार की तरह इस बार भी ऑड-ईवन योजना से महिलाओं को छूट दी गई है, लेकिन शर्त ये है कि उसमें कोई पुरुष नहीं होना चाहिए. महिला के साथ 12 साल तक के बच्चों को भी ऑड-ईवन नियम से राहत मिली है. इसके अलावा बाइक, इमरजेंसी गाड़ियां जैसे एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की सेवाओं को इस नियम में पूरी तरह से छूट है. इस नियम के अंतर्गत उन सभी वाहनों को भी नियम का पालन करना होगा, जो अन्य राज्यों से दिल्ली में आए हैं. इसके लिए दिल्ली सरकार ने दो हजार अतिरिक्त बसें दिल्ली की सड़कों पर उतारी हैं. जिससे यात्रियों को परेशानी ना हो.  साथ ही, मेट्रो के फेरे भी बढ़ाए गए हैं. आज यानि 4 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक दिल्ली में ऑड-ईवन स्कीम लागू रहेगी. दिल्ली सरकार ने तीसरी बार ये नियम लागू किया है. इससे पहले 2016 में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक ये नियम लागू हुए थे. जबकि उसी साल 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक ये सेवा दोबारा लागू की गई थी.
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • दिल्ली में आज से ODD-EVEN लागू, इन नियमों का करना होगा पालन

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.