नोएडा पुलिस की बड़ी लापरवाही, बिना जांच किए लापता युवक का अंतिम संस्कार। Noida Police
ABP Ganga | 07 Sep 2020 09:03 AM (IST)

नोएडा पुलिस की लापरवाही एक बार फिर देखने को मिली.. जब 17 अगस्त से लापता हुए एक युवक को खोजने के बजाय पुलिस लीपापोती में लगी रही.. पुलिस कार्रवाई करने की बजाय परिजनों को लगातार गुमराह करने में लगी रही.. जब परिजनों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया.. तो पुलिस हरकत में आई और आसपास के थाने में लापता युवक की तलाश की.. तो पता चला कि लापता युवक का शव पास के ही एक थाने में लावारिस हालात में मिला था.. जिसे पुलिस ने बिना पूछे और बिना पड़ताल किए अंतिम संस्कार कर दिया.. अब परिवार वाले लापरवाह पुलिस की वजह से बेहद परेशान हैं.. वहीं अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
#Noida
#Noida