Expressway पर दौड़ती इस कार का क्या आप भी हुए हैं 'शिकार' ? | Noida
ABP Ganga | 06 Mar 2021 09:00 PM (IST)

नोएडा पुलिस ने हाईवे पर लिफ्ट देकर सवारियों से लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है. ये लुटेरे नोएडा एक्सप्रेस-वे पर सैकड़ों लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं. पकड़े गए तीनों लुटेरों को नाम जाबेद , मनोज ,अरुण हैं. ये तीनों सवारियों को लिफ्ट देने के नाम पर कार में बिठाकर उनको लूट देते थे. वहीं, इस गैंग के सरगना जावेद ने तो लूट के रुपयों से एक तीन मंजिला घर भी बनवा डाला है. जावेद सहित तीनों लूटेरों के ऊपर दिल्ली -एनसीआर में लूट , चोरी सहित 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है. पुलिस ने इनके पास से एक कार , लूटे हुए 11 हजार रुपये , 5 फर्जी नंबर प्लेट और 1 तमंचा बरामद किया है.